शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: पुवायां। खेत पर लगी झटका मशीन की बैटरी, बेलचा और जीन पाइप चोरी करते युवक को ग्रामीण ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जनकापुर गांव निवासी राजू पुत्र बाबूराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर गांव निवासी रंजीत पुत्र ईश्वरी प्रसाद उसके खेत से सामान चोरी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कोतवाली में पहले से विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...