शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने चोरी और फायरिंग के मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तिलहर पुलिस ने कोयला चोरी के मामले में दो आरोपियों से 70 किलो कोयला और ई-रिक्शा बरामद किया, जबकि जैतीपुर पुलिस ने फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को असलहों समेत पकड़ा। तिलहर के मोहल्ला बनवारीपुर निवासी बादशाह पुत्र इमाम अली ने दुकान से करीब 12 कुंतल कोयला चोरी होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तस्लीम पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी बहादुरगंज और अर्जुन उर्फ ध्रुव पुत्र धर्मेंद्र निवासी कुंवरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। तीन सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों...