Shahjahnpur News: चूड़ी पहनाने लाया पति, जूस लेने गया तो प्रेमी संग चली गई पत्नी
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: पुवायां। शादी के दो दिन बाद ही एक नवविवाहिता अपने पति को चकमा देकर कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति का आरोप है कि पत्नी करीब एक लाख रुपये के जेवर भी अपने साथ ले गई। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। सिरखिड़ी गांव निवासी युवक की सात जुलाई को गोला क्षेत्र की युवती से शादी हुई थी। बुधवार को विदाई के बाद वह पत्नी को घर ले आया। गुरुवार को पत्नी ने पेट दर्द की शिकायत बताकर पुवायां चलने को कहा। दवा दिलाने के बाद उसने चूड़ी पहनने की इच्छा जताई, जिस पर पति उसे राजीव चौक ले गया। वहां पत्नी ने जूस पीने की बात कही। पति जूस लेने दुकान पर गया तो इसी दौरान वह कथित प्रेमी के साथ कार में बैठकर चली गई।पति ने लौटकर तलाश की तो आसपास के लोगों ने बताया कि महिला किसी युवक के साथ वाहन में बैठकर चली गई। सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.