शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: तिलहर। चीनी मिल की बोर्ड बैठक उपसभापति दोदराम कुशवाह की अध्यक्षता में हुई। किसानों के लिए प्रतीक्षालय बनवाए जाने, एथनॉल प्लांट लगाने, मिल का विस्तारीकरण करने एवं पूर्व जीएम के द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं की शासन स्तर से जांच कराए जाने का प्रस्ताव सर्व समिति से पास हुआ। मंगलवार को जीएम डॉ सुभाष यादव व सीसीओ लाल चंद्र उपाध्याय ने बोर्ड बैठक संचालकों का स्वागत किया। संचालक धर्मवीर गंगवार ने कहा कि चीनी मिल शुरू होने से पहले ही किसानों के लिए बनाए गए रैन बसेरा को ठीक कराया जाए। इसके साथी किसानों के बैठने के लिए कृषक भवन का निर्माण कराया जाए। संचालक चंद्रभान सिंह अन्ना ने कहा कि बाढ़ के कारण मिट्टी लगे गन्ना को चीनी मिल के द्वारा तत्काल लिया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर मिल का व...