शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: निगोही। चीनी मिल से होने बाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए युवाओ ने डीएम के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को देकर कार्यवाई की मांग की है। निगोही के कुइयां गांव में लगी चीनी मिल से निकलने बाले प्रदूषित पानी,बैगास,मैली के दुष्प्रभाव से इलाके के ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणो की समस्या के समाधान के लिए निगोही के युवाओ ने आज डीएम के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को दिया। ज्ञापन में चीनी मिल से निकलने बाले पानी की जांच,सडक पर उडने बाली बैगास से दुर्घटनाओ में बृद्धि हुई है। ज्ञापन में अर्पित वर्मा,अमित राणा, आकाश, सुमित सिंह,धर्मेन्द्र, अनमोल, अखिलेश यादव, विशाल गुप्ता आदि के हस्ताक्षर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...