Shahjahnpur News: चीनी मिल की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे युवा, किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: निगोही। डालमिया ग्रुप की चीनी मिल से होने वाली समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर निगोही के युवा बुधवार को सड़क पर उतर आए। युवाओं ने हसौआ चौराहे से करीब 100 मीटर तक पैदल मार्च करते हुए नारेबाजी की और चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम तिलहर को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। निगोही के कुइयां गांव स्थित डालमिया चीनी मिल को लेकर युवाओं का आरोप है कि मिल से प्रदूषित पानी, बैगास और मैली निकलने के कारण आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। युवाओं ने पहले भी समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को ज्ञापन भेजा था। इसमें मिल से निकलने वाले पानी की जांच कराने, सड़क पर उड़ने वाली बैगास से बढ़ रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और मिल से निकलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.