Shahjahnpur News: चिनौर में भारतीय योग संस्थान के नए केंद्र का शुभारंभ
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: गायत्री शक्तिपीठ, चिनौर में भारतीय योग संस्थान के नए केंद्र का उद्घाटन जिला प्रधान पवन कुमार सिंह ने मां गायत्री के पूजन के साथ किया। अवधेश प्रजापति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। योग सत्र में ओमप्रकाश प्रजापति, सच्चिदानंद गुप्ता, महेंद्र सिंह, रमेश दीक्षित, महेश त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्रा और विनोद बिहारी पांडे ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. देशबंधु, अश्विनी आर्य, प्रदीप गुप्ता, सुमन तिवारी, अर्चना गुप्ता, प्रेमपाल सिंह, अंकुर मिश्रा और रघुवीर सिंह का सहयोग रहा। संचालन मदन मोहन त्रिपाठी ने किया। समापन पर वरिष्ठ साधक सूर्यभान शुक्ला को योग क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.