शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। सिंधौली के पैना बुजुर्ग गांव में हुए गोलीकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार को पीड़ित परिवार के साथ करीब 400 ग्रामीण और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से चिनौर स्थित अवंतीबाई लोधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने कहा कि वे गरीब हैं, इसलिए उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने लखनऊ जाएंगे। 19 नवंबर को पैना बुजुर्ग गांव में गोलीकांड हुआ था। इसमें दीपक सिंह और सुमित सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। दोनों की हालत अब...