शाहजहांपुर, जुलाई 26 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। सिंधौली क्षेत्र के दिवाली गांव में चार दिन से लापता चार वर्षीय बालक छोटू का शव रविवार सुबह घर के पास स्थित तालाब में उतराता मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: चार दिन से लापता किशोर का कल्याणी नदी में मिला शवगुमशुदगी की रिपोर्ट दिवाली गांव निवासी रामू ने बताया कि चार दिन पहले उनका पुत्र छोटू अचानक लापता हो गया था। उसी रात उन्होंने सिंधौली थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के खेतों और तालाबों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने भी सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे का पता लगाने का प्रयास किया। सिंधौली और पुवायां पुलिस ने गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ...