शाहजहांपुर, अगस्त 24 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। फर्रुखाबाद-बरेली कटरा रोड पर उसावां अड्डे के पास रविवार को अचानक चलती कार में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि कार उसावां अड्डे के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। चालक को जैसे ही आग लगने का पता चला, उसने तत्काल वाहन रोका और बाहर निकल गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। हालांकि दमकल टीम के मौके पर पहुंचने तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...