Shahjahnpur News: चक्रवात का दूसरे दिन दिखा असर, दिनभर सुहावना रहा मौसम
शाहजहांपुर, अक्टूबर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। चक्रवात अर्णव का असर जिले के मौसम पर दिखने लगा है। गुरुवार को दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन उसकी तपिश कमजोर रही। दोपहर बाद मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। हालांकि, शाम पांच बजे तक बारिश नहीं हुई थी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र ने शाहजहांपुर में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो झोंकों में बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अर्नब चक्रवात: दिन भर छाए रहे घने बादल, शाम में तेज बारिश यह पूर्वानुमान 30 अक्तूबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.