Shahjahnpur News: घी की सैंपलिंग के दौरान 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप, डेढ़ घंटे हंगामा
शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा में शुक्रवार सुबह लखनऊ से घी की सैंपलिंग करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम पर व्यापारी ने 80 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। सैंपलिंग की प्रक्रिया के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। व्यापारी और टीम के बीच तीखी झड़प के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर सीओ दीपक कुमार सिंह और एसडीएम मधुसूदन गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क से कोतवाली तक हंगामा चलता रहा। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मामले में क्षितिज गुप्ता की वृद्ध मां की ओर से खाद्य विभाग के अधिकारियों पर घर में घुसकर अलमारी खंगालने और रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। यह भी पढ़ें- Prayag...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.