शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: पिकअप की टक्कर से घायल कांवड़िये के मामले में पुलिस ने बुधवार को वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। हादसे के बाद मंगलवार रात कांवड़ियों द्वारा लगाए गए जाम को पुलिस ने करीब साढ़े दस बजे खुलवाया था। धनसिंहपुर निवासी राजेश कुमार पत्नी किशोरी देवी, बच्चों और गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से 18 अगस्त की रात फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जल लेने जा रहे थे। अठकोना मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रॉली में तिरपाल बांध रहे राजेश और मुकेश को टक्कर मार दी थी। राजेश गंभीर घायल हुए हैं। उनका पीलीभीत के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: खुटार में कांवड़ियों को पिकअप ने मारी टक्कर, विरोध में सड़क जाम पुलिस ने चालक राजीव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...