शाहजहांपुर, सितम्बर 24 -- Shahjahnpur News: खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव मझिला में सुबह लगभग 8 बजे एक घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से घरेलू सामान, नकदी और जेवर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी सनूप मौर्य ने बताया कि वह सुबह खेत पर सब्जी की फसल में पानी लगाने गए थे। घर पर उनके छोटे बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान अचानक घर से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर खुदागंज पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल को भी सूचना दी। पुलिस और दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। सनूप मौर्य ने बताया कि आग में नगदी, जेवर और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभारी ...