Shahjahnpur News: घर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान
शाहजहांपुर, नवम्बर 16 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला हुंडालखेल में रविवार को 47 वर्षीय व्यक्ति की फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मोहल्ला हुंडालखेल स्थित शेरों वाला मंदिर के निकट रहने वाले गोपाल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय रामसेवक गुप्ता ने अपने मकान में फांसी लगा ली। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे उनके भाई अशोक कुमार गुप्ता निवासी कीर्ति नगर कॉलोनी, बिजलीपुरा ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक गोपाल गुप्ता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है, हालांकि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.