Shahjahnpur News: घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 24 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के उदना गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी छुन्नू पुत्र श्याम बिहारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के हरिनरेश, अरुण कुमार उर्फ बबलू, प्रिंस, निरश, दिव्या और कीर्ति समेत अन्य आरोपी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने छुन्नू, उनकी पत्नी और पुत्र योगेश के साथ मारपीट की। इसमें पत्नी के पैर और बेटे के हाथ की हड्डी टूट गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.