Shahjahnpur News: घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: पुवायां। थाना क्षेत्र के मदनापुर निवासी कश्मीरन पत्नी हारून शाह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, करनापुर निवासी फारूक शाह से मोटरसाइकिल को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार को आरिफ शाह, छोटे शाह, रहमान शाह और नामे अली लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपित घर में घुस आए और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से मारपीट की। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.