Shahjahnpur News: घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 14 -- Shahjahnpur News: क्षेत्र के पिपरिया बीरसिंहपुर गांव में घर में घुसकर मां-बेटी से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी नन्ही देवी पत्नी लालाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह घर में बैठी थीं। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली पूनम ने उनके घर पर ईंट फेंकी। विरोध करने पर पूनम, बनवारी लाल, महेश और स्वामी ने घर में घुसकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी उर्मिला को भी पीटा गया। मारपीट में नन्ही देवी के सिर और उर्मिला की ठुड्डी में चोट आई। पीड़ित मां-बेटी को एंबुलेंस से सीएचसी खुटार पहुंचाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.