शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। क्षेत्र के चाहरपुर गांव निवासी रामसिंह ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया बीती 2 जुलाई की रात करीब 8 बजे गांव के ही रजनीश उर्फ भूरे तथा अमित उर्फ लालू उसके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर रामसिंह व उनकी पत्नी पुष्पा देवी के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पर मुकदमा पंजीकृत कर अपनी जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Badaun News: घर में घुसकर दंपति समेत तीन से मारपीट, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...