Shahjahnpur News: घर घर हो भगवान धन्वंतरि की आराधना, चिकित्सक
शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। भगवान धन्वंतरि जयंती पर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर स्थित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पूजन और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरि का पूजन, चालीसा पाठ और आरती की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हेमेन्द्र वर्मा ने कहा कि परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और निरोग जीवन के लिए घर-घर भगवान धन्वंतरि की आराधना होनी चाहिए। डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि चिकित्सा का उद्देश्य रोगों का उपचार करने के साथ रोगों से बचाव और जरूरतमंदों की सेवा करना भी है। इस दौरान कई चिकित्सक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: धूमधाम से मनाई गई धनवंतरी जयंती यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आरोग्य भारती ने हवन-पूजन कर मनाई भगवान ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.