शाहजहांपुर, नवम्बर 24 -- Shahjahnpur News: पुवायां। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने रविवार को घर-घर जाकर खंडित मूर्तियां और पूजन सामग्री एकत्र की। इसके बाद सभी सामग्री का सामूहिक रूप से विधि-विधान से विसर्जन किया गया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। दो दिन पहले शिवाजी एन्क्लेव, भटपुरा चांदू स्थित मुनीष शुक्ला के आवास कार्यालय पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। बैठक में पुजारियों को एक मंच पर लाकर मंदिरों की व्यवस्था सुधारने, जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए पुरानी किताबों से निःशुल्क लाइब्रेरी बनाने और जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराने के लिए नेकी की दीवार स्थापित करने की योजना भी बनाई गई। कार्यक्रम में केके गुप्ता, राकेश मिश्रा समेत एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...