Shahjahnpur News: घर के बाहर बंधी दो भैंस चोरी
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: पुवायां। घर के बाहर बंधी किसी व्यक्ति ने दो भैंस चोरी कर ली। जिसकी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत करते हुए भैंस बरामद कर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी मोहम्मद नबी तथा अवनीश सिंह ने पुलिसको तहरीर देकर बताया है 26 जुलाई को उनके घर के बाहर दो भैंस बंधी हुई थी। जिन्हे चोर चोरी कर ले गए । जिसका सीसीटीवी फुटेज नहिल रोड पर एक कमरे में कैद हो गया। कोतवाल आरके रावत ने बताया है प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.