Shahjahnpur News: घर की पुताई करने के दौरान सोने का हार और रुपए चोरी
शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: तिलहर। युवक ने घर से लाखों रुपए के जेवरात और नगदी चोरी होने का आरोप लगाया। युवक ने पुलिस को तहरीर दी। गुरगवां कॉलोनी के मोहित कुमार भारती ने बताया कि 27 अक्टूबर को उसके घर पर पुताई का काम चल रहा था जिसमें तीन लोग पुताई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वह बरेली गए हुए थे और घर पर उनकी मां तथा पत्नी थी। 29 अक्टूबर करवा चौथ के दिन उनकी पत्नी ने अलमारी खोली तो उसमें से एक सोने का हार और 20 हजार रुपए गायब थे। उन्होंने खुदाई करने वाले लोगों पर चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल प्रभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुताई करने वाले लोगों से भी पूछताछ चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.