Shahjahnpur News: घर की कहासुनी से आहत युवती ने फंदे से लटककर दी जान
शाहजहांपुर, जुलाई 17 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवती ने घर में हुई मामूली कहासुनी के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मां की नजर जब युवती पर पड़ी तो वह फंदे से लटकी हुई थी। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारा। बताया गया कि युवती की शादी करीब दो वर्ष पहले फर्रुखाबाद जनपद में हुई थी, लेकिन ससुराल पक्ष से अनबन के चलते वह लंबे समय से मायके में रह रही थी। घटना के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की सूचना अभी थाने को नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.