शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: खुटार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेला गांव में घर और दो बीघा खेत पर कब्जे के विरोध में चाचा-चाची के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित श्रीपाल ने भतीजे अखिलेश और उसकी पत्नी प्रीती पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।श्रीपाल पुत्र इतवारी ने तहरीर में बताया कि उसका भतीजा अखिलेश पुत्र ओमकार और उसकी पत्नी प्रीती उसके घर व दो बीघा खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी सुशीला के साथ भी मारपीट कर दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। मारपीट में दोनों के पैरों में चोटें आई हैं। श्रीपाल का आरोप है कि आरोपी दंपती उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने सु...