शाहजहांपुर, नवम्बर 8 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। दीपावली पर प्रदूषण कम करने के लिए ग्रीन पटाखों की खरीदारी पर जोर है, लेकिन आम खरीदार के सामने असली और नकली की पहचान का संकट है। बाजार में नकली ग्रीन पटाखों की संख्या कितनी है, इसका कोई पुष्ट आंकड़ा किसी दुकानदार या होलसेलर के पास नहीं है। सामान्य पटाखों को ग्रीन बताकर ओसीएफ और रोजा के बाजार में भी खूब बेचा जा रहा है। ग्रीन पटाखों की पहचान के लिए पैकेट पर सीएसआईआर-एनईईआरआई का निर्धारित लोगो, निर्माता का विवरण और क्यूआर कोड देखना जरूरी है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर उत्पाद और निर्माता की जानकारी का मिलान करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: 104 अस्थाई दुकानों पर सजा आतिशबाजी का बाजार इसके बाद निर्माता का नाम आधिकारिक प्रमाणित सूची में जांचना जरूरी है। खरीदारी की जल्दबादी ऐसी है कि कोई इ...