Shahjahnpur News: गोरक्षा दल ने गोवंश से लदी गाड़ी पकड़कर पुलिस को सौंपी
शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: रोजा। सोमवार रात गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर गोवंश से लदी एक पिकअप को पकड़ लिया और वाहन, तीन गौवंश तथा चालक को रोजा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने गोवंशों को गोशाला भेजते हुए वाहन कब्जे में ले लिया है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। गोरक्षा दल के विवेक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार रात अपने साथियों के साथ चौक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोवंश से लदी एक गाड़ी जाती दिखाई दी। कार्यकर्ताओं ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद गौरक्षा दल के सदस्यों ने पीछा किया और रोजा अड्डे के पास गाड़ी को रोक लिया।विवेक कुमार के अनुसार, वाहन में मौजूद लोगों से गोवंश ले जाने के संबंध में पूछताछ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.