शाहजहांपुर, जुलाई 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ककरा खुर्द में घर के बाहर गोबर डालने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति और बीच-बचाव करने आई उसकी भतीजी घायल हो गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। ककरा खुर्द निवासी फहीम खान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, उसके पिता ने घर की दीवार के पास गोबर डालने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर गुड्डू, इदरीश, अनस, कासान, सुल्तान जमन, भोला, राजिक और लाडू ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में फहीम के पिता के चेहरे और नाक पर चोट आई, जबकि बचाने पहुंची चचेरी बहन के सिर में भी चोट लगी। बीच-बचाव करने आए अन्य परि...