Shahjahnpur News: गोदाम में आग से छह ई-रिक्शा, तीन ऑटो और छह स्कूटी जलीं
शाहजहांपुर, अक्टूबर 25 -- Shahjahnpur News: कांट। कांट थाना क्षेत्र के गीतापुरम कॉलोनी में नायरा पेट्रोल पंप के पास आदर्श मोटर्स पार्ट्स के गोदाम में शनिवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह ई-रिक्शा, तीन ऑटो और छह स्कूटी जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। दमकल की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात 11:46 बजे फायर स्टेशन कंट्रोल रूम को गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद सदर फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां रवाना की गईं। अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, 11 लाख के नुकसान का अनुमान काफी प्रयास के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गोदाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.