Shahjahnpur News: गोदभराई में जा रहे सगे भाइयों को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: खुटार। बंडा क्षेत्र के गांव रायटांडा निवासी सुधाकर दीक्षित के पुत्र सौरव दीक्षित (22) और अनिकेत दीक्षित (18) सोमवार सुबह बाइक से खुटार क्षेत्र के गांव सिहुरा में अपने मामा कमलेश कुमार दीक्षित के घर जा रहे थे। वहां उनकी ममेरी बहन की गोदभराई की रस्म होनी थी। खुटार-पूरनपुर रोड पर सिहुरा मोड़ के पास पूरनपुर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से खुटार सीएचसी पहुंचाया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया था। घायलों के मामा कमलेश कुमार दीक्षित की तहरीर पर गुरुवार को खुटार पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.