Shahjahnpur News: गैस सिलेंडर में लगी आग, मोहल्ले में मचा हड़कंप
शाहजहांपुर, सितम्बर 29 -- Shahjahnpur News: तिलहर। खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। घर के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग नहीं बुझी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। सोमवार को बारादरी मोहल्ला के तहसीम की मां रुखसार खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटे तेज हो गई। आग लगने के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया और तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। सभी लोगों ने मिलकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।टीम के गुरप्रीत एवं कपिल ने काफी देर प्रयास कर आग को बुझाया और सिलेंडर घर के बाहर किया। चौहटियां चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.