शाहजहांपुर, सितम्बर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में करीब एक माह से वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना रोजा मेंगैंगस्टर एक्ट के तहत रामतीरथ समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम खजुआ निवासी विमलेश पुत्र बाबूराम (45वर्ष) सात अगस्त 2026 से वांछित चल रहा था। गुरुवार को पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जमुका तिराहा के पास से सुबह 11:55 बजे विमलेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...