शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। परशुराम धाम संस्कृति केंद्र पर ब्राह्मण समाज की ओर से गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन एवं छात्र अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक जितेंद्र प्रताप तिवारी ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन कर गुरु के महत्व पर विचार रखे। जिलाध्यक्ष ज्ञानेश बाजपेई, महानगर अध्यक्ष आरेंद्र मिश्र ने हवन-पूजन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता रवि मिश्र ने आयोजन के उद्देश्य बताए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, संरक्षक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ल ने विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. रामशंकर पांडेय, संजय शुक्ला, रेनू पांडेय, आनंद मिश्रा, रमेश चतुर्वेदी और रचना शुक्ला को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल, इंटर और उच्च कक्षाओं के 391 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। यह भी पढ़ें- Kanpur...