शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। प्राथमिक विद्यालय गुमटा में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांट की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर दवाएं वितरित कीं। अधिकांश मरीज बुखार, खांसी-जुकाम, बदन दर्द और रक्तचाप की समस्या से पीड़ित मिले। सीएचसी कांट के प्रभारी एवं नोडल अधिकारी इरफान अली ने बताया कि ग्रामीणों को गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में लालाराम, अनूप, कुसुमा, सत्यपाल, जोगेंद्र, कप्तान और विमलेश समेत दर्जनों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। भाजपा विधायक अरविंद कुमार सिंह के भाई विमल सिंह, हरजीत सिंह चौहान, बृजमोहन सिंह राठौड़, सचिन प्रताप सिंह, आनंद प्रताप सिंह और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शिविर में 340 मरीजों की स्वास्थ्य ...