Shahjahnpur News: गाली देने का विरोध करने पर महिला से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट
शाहजहांपुर, जुलाई 28 -- Shahjahnpur News: खुटार। थाना क्षेत्र के गांव दिलीपपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सोमवती पत्नी शहजादे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के अजय, पवन उर्फ रंजीत और सतनाम गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: धान रोपाई के ठेके को लेकर महिला ठेकेदार की पिटाई, तीन पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Balrampur News: धान रोपाई के ठेके को लेकर विवाद, महिला ठेकेदार से मारपीट, तीन पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.