Shahjahnpur News: गाली देने का विरोध करने पर महिला को पीटा, घर में तोड़फोड़
शाहजहांपुर, अक्टूबर 22 -- Shahjahnpur News: बंडा। गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की और घरेलू सामान तोड़ दिया। आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने घटना के दस दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है। बंडा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर आजादपुर निवासी कल्लू की पत्नी कविता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का दीनदयाल उर्फ पप्पू आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता है। आरोप है कि 11 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे आरोपी शराब पीकर उसके दरवाजे पर पहुंचा और नाम लेकर गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान घरेलू सामान भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। कविता के मुताबिक, उसने घटना वाले दिन ही थाने पहुंचकर शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने दस दिन बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.