Shahjahnpur News: गाली देने का विरोध करने पर महिला और उसके पति को पीटा
शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- Shahjahnpur News: बंडा। थाना क्षेत्र के गांव तिदुआ नगरिया में गाली देने का विरोध करने पर महिला और उसके पति के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी अशोक कुमार की पत्नी कविता देवी ने बताया कि 24 अगस्त को दोपहर तीन बजे मुन्नी देवी ने उनके पुत्र अक्षय कुमार को दरवाजे पर रोककर गाली-गलौज की। विरोध करने पर मुन्नी देवी, उसके पुत्र हिमांशु व दीपांशु और हिमांशु की पत्नी ने लाठी-डंडों से अक्षय को पीट दिया। बचाने पहुंचे अशोक कुमार को भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.