Shahjahnpur News: गाली देने का विरोध करने पर दंपती से मारपीट, चार आरोपियों पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 22 -- Shahjahnpur News: बंडा। गाली-गलौज का विरोध करना एक दंपती को भारी पड़ गया। आरोप है कि चार लोगों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव उवरिया निवासी सरदीप पत्नी सोनपाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव के सुखदेव, बीके, सचिन और रजनीश उनके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने आए पति सोनपाल को भी आरोपियों ने पीट दिया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.