Shahjahnpur News: गांव गंदगी से पटे, सफाईकर्मी ब्लॉक से चहेते जनप्रतिनिधियों तक बजा रहे हाजिरी
शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले के गांवों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी ही यदि गांवों से गायब रहें तो स्वच्छता अभियान का क्या होगा, यह हम नहीं ब्लकि जिले के उन गांव के लोग कह रहे हैं, जिनके गांव में वर्षाें से सफाई ही नहीं हुई है। जिले में 2160 सफाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद बड़ी संख्या में गांव गंदगी से पटे हैं। कहीं नालियां कूड़े से बजबजा रही हैं तो कहीं रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। बारिश के बाद कई गांवों में जलभराव ने स्थिति और खराब कर दी है। गंदगी और जमा पानी के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया का खतरा भी मंडराने लगा है। =====
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.