शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती भी की गई है, लेकिन जिले में इनसे गांवों की सफाई कराने के बजाय अधिकारियों के कार्यालयों और आवासों में दूसरे काम लिए जा रहे हैं। किसी सफाईकर्मी से खाना बनवाया जा रहा है तो किसी से गाड़ी चलवाई जा रही है। कोई कार्यालय में नाजिर के पास बैठा है तो कोई अर्दली की भूमिका निभा रहा है। ऐसे में सफाई नदारद है। गांवों में सफाईकर्मियों की कमी नहीं है, लेकिन उनकी तैनाती का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। कई गांवों में महीनों से सड़कों पर झाड़ू नहीं लगी है। नालियों में गंदगी जमा है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इसके बावजूद गांवों में तैनात सफाईकर्मियों को मूल जिम्मेदारी से हटाकर दूसरे विभागों में संबद्ध कर दिया गया है। अभिलेखो...