Shahjahnpur News: गांधी-शास्त्री जयंती पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
शाहजहांपुर, अक्टूबर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। डा. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। प्रबंधक राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डा. राखी मिश्रा, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्राओं ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। वैष्णव जन तो तेने कहिए और रामधुन प्रस्तुत की गई। राम औतार शर्मा, रीतू अरोड़ा और हेमलता ने विचार रखे। छात्रा आराध्या दीक्षित ने भी महापुरुषों के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, पहाड़ी और लोकनृत्य प्रस्तुत किए। फैन्सी ड्रेस में द्रोपदी मुर्मू, मदर टेरेसा, सरोजिनी नायडू, अहिल्याबाई, डा. आनंदी बाई जोशी, सुष्मिता सेन, मीराबाई और महारानी लक्ष्मीबाई के रूप में छात्राओं ने प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: गांधी और शास्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.