Shahjahnpur News: गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई सिपाही की कार, मौत
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। रोजा थाने में तैनात सिपाही अंकित कुमार की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रात में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे सिपाही को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसा रविवार रात करीब पौने दो बजे हुआ। चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही मनीष शर्मा ने थाने को फोन कर हादसे की सूचना दी। इसके बाद उपनिरीक्षक विजय कुमार को मौके पर भेजा गया। सिपाही अंकित कुमार कार में गंभीर हालत में फंसे हुए थे। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्हें कार से निकालकर दूसरी गाड़ी से जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.