Shahjahnpur News: गली में खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर के मोहल्ला शिवनगर में घर के सामने गली में खड़ी बाइक रात में चोरी हो गई। बाइक चोरी करने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मोहल्ला निवासी प्रदीप शर्मा ने बाइक घर के सामने खड़ी की थी। रात करीब 12 बजे युवक गली में पहुंचा और बाइक को चाबी से कुछ दूर पैदल ले गया। इसके बाद बाइक पर बैठकर फरार हो गया। सुबह प्रदीप को बाइक गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चौराहे पर खड़ी बाइक दिनदहाड़े चोरी, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.