Shahjahnpur News: गर्रा स्थिर और रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, गंगा खतरे के निशान से नीचे
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले में रविवार शाम चार बजे तक नदियों के जलस्तर की स्थिति मिली-जुली रही। रामगंगा नदी के डबरी घाट पर जलस्तर बढ़कर 137.300 मीटर पहुंच गया, जो डीएफएल के बराबर है। हालांकि अन्य नदियों का जलस्तर अपने-अपने डीएफएल से नीचे है। गर्रा नदी अजीजगंज पुल पर 147.750 मीटर दर्ज की गई और प्रवृत्ति स्थिर रही। गंगा और खन्नौत नदी का जलस्तर भी स्थिर है।
जलभराव की स्थिति भैंसार ढाई घाट पर गंगा का जलस्तर 143.320 मीटर रहा, जबकि डीएफएल 143.650 मीटर है। यानी नदी खतरे के स्तर से 0.330 मीटर नीचे है। कछला घाट पर गंगा का जलस्तर 162.620 मीटर दर्ज किया गया। यहां प्रवृत्ति स्थिर है। रामगंगा के चौबारी घाट पर जलस्तर 160.810 मीटर रहा और नदी घट रही है। डबरी घाट पर रामगंगा का जलस्तर डीएफएल 137.300 मीटर तक पहुंच गया है और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.