Shahjahnpur News: गर्रा नदी में छोड़े गए 50 हजार मत्स्य बीज, संरक्षण का दिया संदेश
शाहजहांपुर, नवम्बर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। मत्स्य विभाग की ओर से गर्रा घाट पर गर्रा नदी के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए मत्स्य बीज प्रवाहित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने मत्स्य बीज नदी में प्रवाहित किए। जिला मत्स्य अधिकारी ने उनका गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी और लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अखिल भारतीय कश्यप स्वाभिमान संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार कश्यप ने कहा कि मत्स्य पालन किसानों के लिए लाभकारी व्यवसाय है। अभिनव सहकार बंधु ने कहा कि मछलियां नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने और जल को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में रामबाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.