Shahjahnpur News: गर्रा का जलस्तर बढ़ा, चितीबोझी-अजमाबाद में घुसा पानी
शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। गर्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से चितीबोझी और अजमाबाद गांव में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोगों ने घर खाली करना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में कैंप लगाकर राहत और सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है। शुक्रवार को गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी का पानी चितीबोझी और अजमाबाद गांव के कच्चे रास्तों तक पहुंच गया। पानी बढ़ने से ग्रामीणों को आवागमन में भी परेशानी होने लगी है। नदी किनारे बसे परिवार सबसे अधिक चिंतित हैं। कुछ ग्रामीणों ने घरेलू सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। नदी का पानी खेतों में पहुंचने से तिल, सरसों, धान, मूंगफली और गन्ने की फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.