Shahjahnpur News: गढ़िया रंगीन में खेत पर सांप ने काटा, महिला की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव गोगेपुर में शनिवार शाम खेत पर पति के पास गई महिला को सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गोगेपुर निवासी सुनील कुमार की पत्नी रेनू देवी (40) शनिवार शाम करीब पांच बजे खेत पर पति के पास भूसा उठवाने गई थीं। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ की उंगली में काट लिया। परिजन उन्हें घर ले गए और हाथ में चीरा लगाकर प्राथमिक उपचार किया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन रात करीब नौ बजे रेनू ने दम तोड़ दिया। रेनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के दो बच्चे बेटी गायत्री (14) और बेटा शिवम (12)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.