शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- Shahjahnpur News: हाईवे से ताहरपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत ऐसी है कि समझना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों, बाइक सवारों और स्कूली बच्चों के लिए हादसे का खतरा बढ़ जाता है। राजीव कुमार कनौजिया, बबलू शाह समेत बच्चों ने सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...