शाहजहांपुर, सितम्बर 7 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। रामपुर, ताहरपुर आलमपुर समेत क्षेत्र के कई गांवों में बारिश का पानी सड़कों पर बह रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से उनमें पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों के गिरकर घायल होने का खतरा बना रहता है। इसी रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे भी गुजरते हैं। रामपुर, ताहरपुर आलमपुर, गोरा रायपुर और आदमपुर के बच्चों व अभिभावकों ने सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...