Shahjahnpur News: गंभीर बीमारी से जूझ रहा शिक्षिक, मदद की अपील
शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पुवायां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बढौरा में कार्यरत शिक्षक अंकुर गुप्ता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनका उपचार मेदांता अस्पताल में चल रहा है। इलाज में बड़ी धनराशि खर्च होने के कारण परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शिक्षक की पत्नी के प्रर्थना पत्र पर बीएसए जय शंकर श्रीवास्तव ने जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों से स्वेच्छानुसार आर्थिक सहयोग करने की अपील की है। 29 अगस्त को जारी पत्र में बीएसए ने कहा कि सहयोग पूरी तरह स्वैच्छिक है। उन्होंने शिक्षक समाज से कठिन समय में सहकर्मी के परिवार का साथ देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.